लॉकडाउन के बीच कल सुबह 9 बजे देश को फिर संबोधित करेंगे PM मोदी

लॉकडाउन के बीच कल सुबह 9 बजे देश को फिर संबोधित करेंगे PM मोदी

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस इस समय पूरे विश्व में फैला हुआ है। वहीं भारत भी इसकी मार झेल रहा है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है, लेकिन उसके बावजूद भी इसकी वजह से मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती चली जा रही है। यही देखते हुए पीएम मोदी कल सुबह नौ बजे वीडियों संदेश के जरिए देशवासियों से बात करेगें।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

कोरोना के फैलने के बाद पीएम मोदी को पहली बार देशवासियों को संबोधित नहीं कर रहे हैं। इसके पहले भी उन्होंने 24 मार्च को देशवासियों को संबोधित किया था और पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी।

आपको बता दे कि कोरोना संकट के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है और कई जगहों पर लापरवाही के चलते कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 1,965 मामलों की पुष्टि हुई है। देशभर में कोरोना से 151 लोग ठीक कर दिए गए हैं। 24 घंटों में कोरोना के नए मरीजों की संख्या 328 हो गई है और अब तक 50 लोगों की मौत हो गई है।

भारत में कोरोना को किया जा सकता है काबू

भारत में कोरोना के पहले पीड़ित के दो महीने बाद संक्रमित लोगों की संख्या दो हजार पहुंच रही है। पिछले सप्ताह में एक हजार कोरोना पीड़ितों की संख्या पार करने वाला भारत दुनिया के 20 देशों में शामिल हो चुका है। संक्रमित लोगों की संख्या और संक्रमण दर को लेकर भारत की स्थिति अभी काबू में की जा सकती है। सरकार भी इसे नियंत्रित सामुदायिक संक्रमण करार दे रही है।

 

इसे भी पढ़ें-

बच्चों में भी फैल रहा है कोरोना वायरस, इस तरीके से करें अपने बच्चों की रक्षा

आयुष मंत्रालय ने बताया कोरोना से बचने का तरीका, ऐसे बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।